May 19, 2024
Navratri 2023

Shardiya Navratri Puja 2023

Shardiya Navratri 2023

शारदीय नवरात्रि 2023

नवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है ‘नौ रातें’। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति / देवी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। दसवाँ दिन दशहरा के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि वर्ष में चार बार आता है। माघ, चैत्र, आषाढ, अश्विन मास में प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है। नवरात्रि के वातावरण से तमस का अंत होता है, नकारात्मक माहौल की समाप्ति होती है।

Shardiya Navratri 2023 Date

शारदीय नवरात्रि 2023 की तारीख 

इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने जा रही है और समापन 24 अक्टूबर को होगा। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू होने जा रहे हैं. नवरात्रि की अष्टमी 22 अक्टूबर को और नवमी 23 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इस नौ दिन के उत्सव का समापन 24 अक्टूबर यानी दशहरे के दिन होगा।

Navratri Images

Shardiya Navratri Pratipada

शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 अक्टूबर 2023, शनिवार को रात 11 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ हो रही है। यह तिथि 15 अक्टूबर रविवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि को देखते हुए शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर रविवार से शुरू होगी।

शारदीय नवरात्रि कलश-स्थापना मुहूर्त

Navratri 2023 Kalash Sthapna Shubh Muhurat

15 अक्टूबर 2023 को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

Navratri Kalash Sthapana

Branding Logo | Company Logo | Professional Logo | Patna

शारदीय नवरात्रि की महत्वपूर्ण तिथियां

Shardiya Navratri 2023 Important Tithi

15 अक्टूबर 2023 (रविवार) :  घट स्थापना, शैलपुत्री मां की पूजा

16 अक्टूबर 2023 (सोमवार) :  द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा

17 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) :  तृतीया माँ चंद्रघंटा की पूजा

18 अक्टूबर 2023 (बुधवार) :  चतुर्थी माँ कुष्मांडा की पूजा

19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) :  पंचमी माँ स्कंदमाता की पूजा

20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार) :  षष्ठी माँ कात्यायनी की पूजा

21 अक्टूबर 2023 (शनिवार) :  सप्तमी माँ कालरात्रि की पूजा

22 अक्टूबर 2023 (रविवार) :  अष्टमी माँ महागौरी की पूजा. दुर्गा महा अष्टमी पूजा

23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) : नवमी माँ सिद्धिदात्री की पूजा. दुर्गा महा नवमी पूजा

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) : दशमी नवरात्रि पारणा दुर्गा विसर्जन. विजय दशमी

durga puja 2023

इस बार मां दुर्गा की क्या है सवारी ?

इस वर्ष मां हाथी पर सवार होकर आ रही हैं ऐसे में इस बात के प्रबल संकेत मिल रहे हैं कि, इससे सर्वत्र सुख संपन्नता बढ़ेगी. इसके साथ ही देश भर में शांति के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी. यानी कि पूरे देश के लिए यह नवरात्रि शुभ साबित होने वाली है.

शारदीय नवरात्रि का महत्व

Shardiya Navratri’s Importance

शारदीय नवरात्रि का हिंदू धर्म का विशेष महत्व है। नौ दिनों तक चलने वाली नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। मां दुर्गा की विधिवत पूजा-पाठ और व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर का वातावरण शुद्ध होता है। इसके साथ ही घर में सुख-शांति, धन-संपदा के साथ हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है।

Navratri 2023

नवरात्रि और दशहरा में क्या अंतर है ?

Difference Between Navratri and Dussehra

नवरात्रि नौ रातों का पावन पर्व होता है और उसके बाद दसवें दिन दशहरा मनाया जाता है. दुर्गा पूजा के पर्व की शुरुआत आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस पर्व का समापन दशहरा के साथ होता है. दशहरा पर रावण दहन किया जाता है. दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर युद्ध में जीत हासिल की थी. इस पर्व को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में भी मनाया जाता है. इस त्योहार को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है।

Website Design Agency in Bihar

Dussehra Kab hai 2023

दशहरा कब है 2023

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार) : दशमी नवरात्रि पारणा दुर्गा विसर्जन. विजय दशमी

Vijayadashami Kab Hai 2023

विजय दशमी कब है 2023

24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)

Navratri Kab hai 2023

नवरात्रि कब है 2023

Corporate Brochure Design and Print in Patna

netmage tech system mobile number

Visit Our IndiaMart Page:-

https://www.indiamart.com/netmage-tech-system/

 

Loading

Netmage Tech System

Founder of Netmage Tech System Pvt Ltd

View all posts by Netmage Tech System →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?